अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश 01 अदद डीसीएम ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश 01 अदद डीसीएम ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

Jan 29, 2026 - 10:16
 0  8
अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश  01 अदद डीसीएम ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 01 अदद डीसीएम ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये) के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.01.2026 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा 01 अदद डीसीएम ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित के साथ 01 नफर अभियुक्त मनोज पुत्र हवा सिंह ग्राम उदेवीपुर(163) थाना गनौर जिला सोनीपत राज्य हरियाणा को बांसी चौकी के ठीक सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 111(2)(बी),341(1) बीएनएस व धारा 60/63/72 Ex Act में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

पूछ-ताछ का विवरण-
पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है, हम लोग हरियाणा राज्य से उक्त शराब को सस्ते दामों पर शराब को खरीदकर व ट्रक में छिपाकर तस्करी करते है व उक्त शराब को आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिये बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेंच देते है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 51/2026 धारा 111(2)(बी),341(1) बीएनएस व धारा 60/63/72 Ex Act थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 

गिरफ्तार अभियुक्त-
मनोज पुत्र हवा सिंह ग्राम उदेवीपुर(163) थाना गनौर जिला सोनीपत राज्य हरियाणा

बरामदगी विवरण- (वाहन सहिंत कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये)
1. कुल 120 पेटी (प्रत्येक पेटी में 48 शीशी मात्रा प्रत्येक में 180 एमएल) अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित RACE 7 FOR SALE IN HARYANA ONLY व BLUE STROKE ब्राण्ड (कीमत लगभग 11 लाख रूपये)
2. एक अदद डीसीएम ट्रक वाहन (कूटरचित नंबर प्लेट UP11CT1832) (कीमत लगभग 17 लाख रूपये)

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 
02. उ0नि0 प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी बांसी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 
03. उ0नि0 राजाराम पाल थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
04. का0 चन्दन यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
05. का0 गोविन्द यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
06. का0 अमरेन्द्र नाथ सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
07. का0 राजेश यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

सोशल मीडिया सेल
  जनपद कुशीनगर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow