रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने 77वें गणतंत्र दिवस डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी के अस्पताल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने 77वें गणतंत्र दिवस डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी के अस्पताल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने 77वें गणतंत्र दिवस डॉ. अभिलाषा चतुर्वेदी के अस्पताल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात ललित जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय गान का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों के प्रति प्रेसिडेंट ने आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में बच्चों से सुंदर गायन प्रस्तुति करवाई गई। क्लब सदस्य अनूप अग्रवाल ने भी सिंथेसाइज़र पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सभी बच्चों को चाकलेट दी गई।अंत में अजय अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत सभी ने नेत्तराम के दम आलू, खस्ता, जलेबी, लड्डू, चाय एवं फ्रूटी का आनंद लिया। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, अजय अग्रवाल, देश दीपक आर्य, पीयूष अग्रवाल, ललित जायसवाल, अलोशी अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?