कंपोजिट विद्यालय सिंधिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
कंपोजिट विद्यालय सिंधिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
भरवारी-कौशाम्बी
भरवारी-कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 15 देवदानी रमाशंकर नगर में आजादी के 77वें गणतंत्र दिवस पर संज्ञा क्षेत्र में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्थानीय लोगों अभिभावकों स्कूली बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर आज 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्षद शंकर लाल केशरवानी की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया कुर्बानी देने वाले शहीदों महापुरुषों को याद किया गया तथा अंग्रेजों की गुलामी से मिली आजादी के बाद संविधान सभा के अध्यक्ष माननीय डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा तैयार किए गए संविधान को आज ही के दिन लागू किया गया जिसमें भारत का प्रत्येक नागरिक इसके अंतर्गत एक दूसरे के प्रति जवाब दे व कर्तव्य पूर्ण निष्ठा ईमानदारी व नियम व कानून के अंतर्गत अपना अपना जीवन निर्वाहन करने के लिए बाध्य है जो एक सच्चे नागरिक का देश व समाज के लिए परम कर्तव्य है जिसमें प्रधानाध्यापक भीम प्रकाश, सहायक अध्यापिका श्रीमती विभा यादव, सहायक अध्यापिका श्रीमती माला, सहायक अध्यापक श्री अनिल कुमार, सहायक अध्यापक श्री सुजीत पांडे, सहायक अध्यापिका श्रीमती महिमा भारती, शिक्षामित्र श्रीमती मंजूषा, शिक्षामित्र श्रीमती मनोरमा पांडे, परिचारिका श्रीमती मीरा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती उषा श्रीवास्तव एवं विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के सम्मानित अभिभावकगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?