कोखराज थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण
कोखराज थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण
कोखराज कौशांबी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने दिनांक 28.01.2026 को थाना कोखराज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,कार्यालय अभिलेखों मालखाना, हवालात,शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था बैरक भोजनालय एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध अभिलेखों, विवेचनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों,महिला अपराधों से संबंधित मामलों,शिकायतों के निस्तारण बीट प्रणाली,रजिस्टरों के रख-रखाव एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई तथा आईजीआरएस रजिस्टर से निस्तारित प्रकरण के आवेदक से बात कर फीडबैक लिया गया निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन,जनसुनवाई की प्रभावशीलता बनाए रखने, समयबद्ध एवं निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने तथा शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू भैया संतोष सिंह कोखराज कोतवाल चंद्रभूषण मौर्य व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?