धर्म धर्मात्मा धरती रक्षार्थ भगवान् विष्णु राम कृष्ण एवं सदानन्द जी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।
धर्म धर्मात्मा धरती रक्षार्थ भगवान् विष्णु राम कृष्ण एवं सदानन्द जी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।
माघमेला समाचार
सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस द्वारा संस्थापित संस्था सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के तत्त्वावधान में माघ मेला क्षेत्र में धर्म धर्मात्मा धरती रक्षार्थ, सत्य धर्म संस्थापनार्थ भगवान् श्री विष्णु जी श्री राम जी श्री कृष्ण जी एवं सदानन्द जी की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में देश विदेश से आए हुए संत महात्माओं की उपस्थिति रही । महात्मा दशरथ जी ने कहा शोभायात्रा का उद्वेश्य सृष्टि का सर्वोत्तम विधान भगवान श्री विष्णु जी श्री राम जी एवं श्री कृष्ण जी द्वारा प्रदत्त तत्त्वज्ञान के विषय में जानकारी देकर समाज में धर्म को संस्थापित करते हुए आडंबर ढोंग पाखंड से जन समाज को बचाना है । भटके हुए जीवों को धर्म का ज्ञान देकर मोक्ष से जोड़ना है । क्योंकि शास्त्र भी कहते हैं कि बिना ज्ञान के मोक्ष नहीं मिल सकता, जबकि यह मनुष्य जीवन मिला ही मोक्ष प्राप्ती के लिए है, अगर मोक्ष नहीं मिला तो यह अनमोल मानव शरीर केवल विष्ठा की मशीन बनकर रह जाएगी ।
मीडिया प्रभारी। सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् फोन नंबर 8353959359
What's Your Reaction?