परमहंस आचार्य तपस्वी छावनी ने किया डीपी फार्मेसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन
परमहंस आचार्य तपस्वी छावनी ने किया डीपी फार्मेसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन
प्रयागराज। फूलपुर के रामनगर स्थित डीपी फार्मेसी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का उद्घाटन आज 108 परमहंस आचार्य तपस्वी छावनी अयोध्या जी अयोध्या ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अस्पताल फल-हुल यही मेरी कामना है। उनका कहना था कि रामनगर जैसे पिछड़े इलाके में इस तरह का अस्पताल खोलने लोगों के लिए एक सौगात से काम नहीं है। कॉलेज के प्रबंधक डॉ देवेंद्र पांडे ने कहा कि यहां मरीजों को बेहतर सुविधा दिलाना ही इस अस्पताल की प्राथमिकता में से एक है। इस मौके पर आयोजित अखंड रामायण पाठ का समापन भी परमहंस आचार्य अयोध्या जी अयोध्या ने किया। अस्पताल के उद्घाटन के करने के बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और यहां की सुविधाओं को दिखा। इस मौके पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?