ब्लू क्रॉस आर्गेनाइजेशन ने सफाई कर्मी को किया सम्मानित
ब्लू क्रॉस आर्गेनाइजेशन ने सफाई कर्मी को किया सम्मानित
प्रयागराज.. माघ मेला औऱ महाकुम्भ में संगम की रेती पर लगने वाले आध्यात्मिक मेले में ब्लू क्रॉस आर्गेनाइजेशन के प्रेसीडेंट डॉ राजीव मिश्रा ने सफाई कर्मी को उनके बेहतरीन सेवा के लिए सम्मनित किया..
क्योंकि यही सफाई कर्मी महाकुंभ और माघ मेला में अपनी बेहतरीन कार्य से हमेशा की तरह से श्रद्धालुओं को प्रभावित किया है..
ब्लू क्रॉस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा ने बताया कि इन्हीं सफाई कर्मियों से माघ मेला की चमक और धमक बरकरार रहती है हमारे सफाई कर्मी वास्तव में सम्मान के लायक है हकदार हैं
गौर तलब हैं कि ब्लू क्रॉस ऑर्गेनाइजेशन अनाथालय के बच्चों के साथ मनाया है तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ राजीव मिश्रा खुद अपनी लगन औऱ मेहनत से देश के विभिन्न 25 राज्यों की पिच पर 113 बार रक्तदान कर शतक बना चुके है.. तथा अपनी जूनून, हिम्मत और हौसलों के शतक मारकर सैकड़ो लोगो की जिंदगी बचा चुके है.
इस अवसर पर शुभ ज्ञान प्रकाश ओझा एडवोकेट हाई कोर्ट, डॉ जयसिंह यादव, इंजीनियर रवि सिंह डॉक्टर राहुल द्विवेदी डॉक्टर अवध नारायण द्विवेदी, अशोक तिवारी,सुरेंद्र यादव के साथ साथ सम्मानित लोगों उपस्थित हुए थे.
लगातार कई बर्षो से रक्तदान के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखकर डॉ राजीव मिश्रा को पीएमओ नई दिल्ली, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति, राज्यपाल श्री राम नईक, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रकाश शुक्ला,उप मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री, चिकित्सा महानिदेशक उत्तर प्रदेश औऱ सांसद प्रवीण पटेल के साथ-साथ कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है..
आभार....प्रेस /मीडिया
What's Your Reaction?