बच्चों के बीच खेलने पर हुए विवाद में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

बच्चों के बीच खेलने पर हुए विवाद में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Feb 21, 2026 - 10:12
 0  2
बच्चों के बीच खेलने पर हुए विवाद में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

मवई अयोध्या मवई थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसौली में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि ग्राम भैंसौली में बच्चे आपस में खेल रहे थे।खेलते समय बच्चों में विवाद होने लगा।इस पर एक पक्ष की नगीना बानों  पत्नी सिरताज तथा दूसरे पक्ष की रुकसार बानो पत्नी सादाब के बीच विवाद होने लगा।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष से लोग आ गये और मारपीट होने लगी।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि एक पक्ष की नगीना बानो की तहरीर पर परवीन पत्नी असलम,अशरफ पुत्र असलम,रुकसार पुत्री असलम,रईस पुत्र इस्लाम के विरुद्ध मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।दूसरे पक्ष की रुकसार बानो पत्नी सादाब की तहरीर पर एहसान पुत्र सिरताज,सिरताज की पत्नी,नगमा पुत्री सिरताज,जलाल पुत्र जमील के विरुद्ध धारा 115(2) 351(3) 352 बी एन एस के तहत दर्ज कर इसकी विवेचना चौकी रामदास नगर के चौकी इंचार्ज आयुष यादव को सौंप दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow