मवई थाना में दिया गया प्रार्थना पत्र पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं  

मवई थाना में दिया गया प्रार्थना पत्र पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं  

Feb 21, 2026 - 18:18
 0  2
मवई थाना में दिया गया प्रार्थना पत्र पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से प्राथमिक दर्ज करने की लगाई गुहार  


जाति सूचक दी गलियां

मवई अयोध्या  मवई थाना अंतर्गत दुल्लापुर गांव निवासी एक दलित युवक ने पैसा मांगने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
दुल्लापुर निवासी लल्लन रावत पुत्र बाबूलाल का आरोप है कि उन्होंने मुजफ्फर आरा मशीन, मवई चौराहा के पास रहने वाले गांव के ही कल्लू पुत्र कालीचरन को 1000 रुपये उधार दिए थे। 11 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे जब वह अपना पैसा मांगने पहुंचे तो आरोप है कि कल्लू  व राजेंद्र पुत्र मथुरा प्रसाद ने उन्हें गालियां देते हुए पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई और मारपीट की गई। आरोप है कि विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना मवई में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि उन्हें व उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow