महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल पर आरोपों का किया खंडन, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल पर आरोपों का किया खंडन, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

Feb 14, 2026 - 19:31
 0  2
महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल पर आरोपों का किया खंडन, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच


मवई, अयोध्या। मवई क्षेत्र में महिला की मौत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मृतका के परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। परिजनों का कहना है कि उनकी ओर से अस्पताल के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।
मथुरा का पुरवा निवासी फूलचंद्र यादव ने बताया कि 11 फरवरी को वह अपने छोटे भाई की पत्नी संगीता को इलाज के लिए मवई चौराहा स्थित आर.एस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, संगीता को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 फरवरी की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।
फूलचंद्र यादव ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं और मीडिया में उनकी ओर से शिकायत किए जाने की बातें भ्रामक हैं।
इधर, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की और मृतका के परिजनों से भी बातचीत की। परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के अधीक्षक डॉ. मदन बनरवाल ने बताया कि मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow