मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सुनवा विद्यालय के छात्रों ने जीता स्वर्ण पदक
मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सुनवा विद्यालय के छात्रों ने जीता स्वर्ण पदक
मवई अयोध्या नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनवा के छात्रों ने मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस शानदार जीत के साथ ही विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके समन्वय और लगन से भरे खेल ने न केवल निर्णायक मंडल को प्रभावित किया, बल्कि दर्शकों से भी खूब सराहना बटोरी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर समाजसेवी आनंद गिरि द्वारा मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय परिवार और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
What's Your Reaction?