बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक क्षतिग्रस्त

बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक क्षतिग्रस्त

Feb 14, 2026 - 19:34
 0  2
बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक क्षतिग्रस्त

एक की हालत गंभीर दो को हल्की चोटें सूचना पर 108 द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

भरवारी-कौशाम्बी बता दें कि बाइक सवार तीनों लोग गोविंद पुत्र कलोटी लाल उम्र लगभग 25 वर्ष व धारा सिंह पुत्र रतनलाल उम्र लगभग 26 वर्ष शिवकरण उर्फ बादशाह पुत्र ननकू लाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत नथैया का पूरवा नेवादा मखदुमपुर काजी थाना कोखराज कौशांबी तीनो व्यक्ति घर से समान खरीदनें भरवारी बाजार गए हुए थे तत्पश्चात घर लौटते वक्त चमरूपुर के निकट लाटपुर पुलिया के निकट पहुंचे ही थे कि पुलिया के बगल से बनी रोड जो उनके घर की ओर जाती है मुड़ने से पहले ही अज्ञात कारण से अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराए गुमटी में बैठे स्थानीय लोगों का कहना है जब तक वह समझ पाते मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार में थी की बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और पुलिया से जा टकराए जिससे तीनों लोग घायल हो गए और गोविंद पुत्र कलोटी लाल लगभग उम्र 25 को गंभीर चोट लग गई व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई स्थानीय लोगों ने यह हादसा देख तुरंत डायल 108 को सूचित किया सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस सेवा दे रहे टेक्नीशियन महेश कुमार व ड्राइवर रवि तिवारी पायलट की रफ्तार से मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का समय रहते इलाज शुरू किया गया स्थानीय लोगों की सूझबूझ व 108 के पायलट रवि तिवारी की कुशल सेवा से लोगों में संतुष्टि का एहसास भी हुआ कि अभी फोन किया और तत्काल सेवा उपलब्ध हो गई घटना की सूचना लोगों द्वारा परिजन को दे दिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र के उपरांत संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी!

पत्रकार-मोहम्मद आरिफ
जनमोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow