पटरंगा व नूरपुर गांव में ग्राम चौपाल में अफसरों ने सुनी समस्या
पटरंगा व नूरपुर गांव में ग्राम चौपाल में अफसरों ने सुनी समस्या
मवई अयोध्या विकास खण्ड मवई के ग्राम पटरंगा व नूरपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।ग्राम पटरंगा में नोडल अधिकारी के रूप में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण आनंद श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।ग्राम विकास अधिकारी कविता वर्मा ने बताया कि ग्राम चौपाल में ग्रामीण दयाराम पुत्र गुल्लू ने पेंशन न मिलने की शिकायत की।सुधाकर पुत्र दयाराम ने शौचालय की दूसरी किस्त न मिलने की शिकायत की इसी तरह कल्लू पुत्र मो0 रजा ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की।कविता वर्मा ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए डी बी टी व फॉर्मर रजिस्ट्री कराने को कहा गया है।ग्राम चौपाल में तकनीकी सहायक प्रभाकर के अलावा ग्राम प्रधान भी उपस्थित थे ।ग्राम नूरपुर में हुई ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी के रूप में ए डी ओ सहकारिता जय चंद वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल दुबे ने बताया कि ग्राम चौपाल में दो मामले आवास के तथा दो मामले पेंशन के आये थे।आवास का सर्वे हो चुका है। लक्ष्य आवंटित होने पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।पेंशन के संबंध में जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन कराने के लिए बताया गया। इस अवसर पर टी ए रामकुमार ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक उपस्थित थे।
What's Your Reaction?